प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकी गई थी जिसकी पहचान कर ली गई है। मृतक युवक की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सबौरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र रवि शंकर कुमार उर्फ बांबी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक बरौनी रिफाइनरी में मजदूरी का काम करता था जो दुर्गा पूजा के बाद से काम बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि रवि शंकर कुमार आज सुबह 10 बजे तक अपने घर पर था जिसके बाद चार पहिया वाहन सवार कोई दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। करीब 12 बजे दिन में गढ़हारा ओपी क्षेत्र के बरौनी जंक्शन के पास ढ़ाला नंबर 6 के पास सड़क किनारे रविशंकर की गोली मारकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था जिसे पुलिस ने बरामद किया था। शव को पुलिस कब्जे में लेकर अस्पताल लाया जहां शव की पहचान उसके पिता के द्वारा की गई है मृतक का पिता भी बरौनी रिफाइनरी में मजदूरी का काम करता है हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि रविशंकर की हत्या किसने और क्यों की है। थाना अध्यक्ष प्राणतोष कुमार ने बताया कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई है परिजन लोग आए हैं पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बाईट- देवेंद्र सिंह मृतक के पिता
बाइट – प्राणतोष कुमार, थानाध्यक्ष गढ़हारा थाना




