धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी के चकिया में जननायक करपुरी के अरमानों की रक्षा करने के लिए अति पिछड़ा काआरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा ने चकिया अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। अतिपिछड़ा वर्ग का सरकार को चेतावनी।आरक्षण हम पिछड़ों का अधिकार हम इसे समाप्त नही होने देंगे। बताते चलें कि चकिया रेलवे स्टेशन समीप स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर से जननायक करपुरी के अरमानों की रक्षा के लिए अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अतिपिछड़ा समाज के लोगो ने एक दिवसीय धरना दिया । जो चकिया के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए चकिया अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना स्थल पहुंच गई।इस धरना की अध्यक्षता ओम प्रकाश गुप्ता ने किया। बैठक में सरकार के द्वारा चुनाव के समय आरक्षण हटाने को लेकर अपनी मांगों को लेकर प्रवक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखा। साथ ही चेतावनी देते हुवे वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार हमारी बात नहीं मानी तो हम लोग इसके बाद बड़ा आंदोलन करूंगा।
बाइट : —— ज्ञानेश्वर गुप्ता




