प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय में सीपीआई नगर कमेटी के द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर नगर निगम से शहर के पोखरों की साफ-सफाई समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान सीपीआई नेता अनिल अंजान और निवर्तमान उप मेयर राजीव रंजन ने एक प्रेस वार्ता कर कहा कि नगर निगम प्रबंधन निवर्तमान वार्ड पार्षदों के सहयोग लेकर शहर में जल जमाव की निकासी , छठ पर्व को लेकर टूटे नालों की धड़कन के साथ-साथ सड़क की मरम्मत और सभी पोखरों की साफ-सफाई की व्यवस्था करें। बेगूसराय में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं इसको लेकर छिड़काव, शहर में खराब पड़े लाइट को ठीक करने, ई रिक्शा चालकों से अवैध टैक्स वसूली पर रोक लगाने, गरीब लोगों को होल्डिंग टैक्स माफ करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में समय पर किस्त भुगतान करने , नगर निगम में सफाई कर्मियों को स्थाई करते हुए वेतन देने समेत 14 सूत्री मांगों को रखा है। नेताओं ने अविलंब नगर निगम प्रबंधन से सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है।
बाईट- अनिल अंजान, सीपीआई नेता




