मैं स्वास्थ्य मंत्री था तो स्थिति ऐसी ना थी, तेजप्रताप का अपनी ही सरकार पर निशाना!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव को अभीभी है स्वास्थ्य मंत्रालय नहीं मिलने का मलाल ,उन्होंने कहा कि जब मेरे पास स्वास्थ्य मंत्रालय था तो पूरे डॉक्टर से लेकर तमाम चिकित्सा कर्मी सजग रहते थे और लोगों का सही ढंग से इलाज होता था ।मैंने स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों को अपने काम के प्रति सजग रहने का निर्देश देता था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुझे जो विभाग मिला है वह जंगल का राजा बना दिया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरा पशु पक्षियों से प्रेम है यही कारण है कि मैंने पटना में एक मोर को मृत अवस्था में देखा तो उसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दिया और उसे तत्काल सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। तेज प्रताप यादव जहानाबाद जिला मुख्यालय से सटे मीरा बीघा गांव में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में जिस तरह से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है उसी की तर्ज पर देश में भी महागठबंधन की सरकार बनेगी। रणनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को संदेश दिया और कहा कि आप अपने मेहनत के बदौलत आगे बढ़े ।कोई आसमान से कूद जाने के कारण हनुमान नहीं बन जाता है ।अब सवाल यह उठता है कि बात बात पर तुनक मिजाजी तेज प्रताप यादव अपने पत्नी एवं दल के नेताओं से छोटी बात पर झगड़ा करते हैं और अब नौजवानों को सामाजिक व्यवस्था की पाठ पढ़ा रहे हैं। तेज प्रताप यादव जहानाबाद जिला के मीरा बीघा गांव स्थित कांग्रेसी नेता चंद्रिका प्रसाद यादव के माता के श्राद्ध क्रम में भाग लेने आए थे और एक महती की सभा को संबोधित कर रहे थे ।इस मौके पर स्थानीय जदयू सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधायक सुदय यादव, विधायक मखदुमपुर सतीस दास सहित कई लोग मौजूद थे।
बाइट तेज प्रताप यादव, मंत्री बिहार सरकार।

Join us on:

Leave a Comment