आरा – शराब बेचने को लेकर पूर्व और वर्तमान मुखिया में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल!

SHARE:

आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट :-

बिहार के आरा में शराब बेचने का विरोध व पूर्व के आपसी रंजिश में कोरी पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय चौधरी और पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान के परिवार के बीच जमकर हिंसक झड़प हुआ है.जहां एक पक्ष की ओर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया.जिसमें कोरी पंचायत के पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान के 25 वर्षीय पुत्र हरेश पासवान उर्फ छोटू पासवान की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई.घटना संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव की देर शाम की बताई जा रही है.जबकि इस दौरान हिंसक झड़प में कोरी पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय चौधरी के सर में भी काफी गंभीर चोट लगी है.जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं.जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए आरा शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है.वही इस खुनी वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.जहां घटना की सूचना मिलते ही संदेश थाना और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन के साथ स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है.इधर गोली लगने से मृत युवक हरेश पासवान उर्फ छोटू पासवान के पिता व कोरी पंचायत के पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान ने बताया कि वर्तमान मुखिया संजय चौधरी और उसका भाई बड़े़ पैमाने पर शराब का अवैध धंधा करते है.जिसकी सूचना में हम लोगों के द्वारा लगातार संदेश थाना को दी जा रही थी.इस वजह से ही मेरे बेटे की हत्या वर्तमान मुखिया और उसके भाई के द्वारा आज रात उस वक्त कर दी गई जब मेरा छोटा बेटा हरेश पासवान उर्फ छोटू पासवान अपने दादा जी का खाना लेकर द्वार पर जा रहा था.तब ही घर पर चढ़ कर वर्तमान मुखिया संजय चौधरी और उसके भाई अजय चौधरी मेरे बेटे को घेर लिए और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे जिससे उसके सीने में गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.जबकि हिंसक झड़प में घायल वर्तमान मुखिया संजय चौधरी के परिजनों की मानें तो मुखिया जी परिवार के साथ झगड़ा होने की जानकारी मिलते ही समझाने बुझाने के लिए वहां गए थे तब तक कुछ लोगों के द्वारा उनपर ईट पत्थर से हमला कर दिया गया जिसमें उनका सर फट गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गए.घायल मुखिया का इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विकास सिंह ने बताया कि पूर्व मुखिया के बेटे को गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया था लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी और इसी घटना में घायल वर्तमान मुखिया को भी अस्पताल में लाया गया है.जिनका इलाज फिलहाल किया जा रहा है और वह खतरें से बाहर है.वही घटना के बाद मौके पर पहुंचे संदेश थाना के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सदानंद पांडेय से जब पूरे मामले के बारे में पुछा गया तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि गोली चल रही है तब वो घटना अस्थल पर पहुंचे जहां देखे की पहले से वर्तमान मुखिया संजय चौधरी जख्मी है जिसको वो लेकर इलाज कराने आरा चले आए जिसकी वजह से घटना का कारण उनको नही पता है लेकिन संदेश थाना के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सदानंद पांडे का कहना है कि मुखिया और पूर्व मुखिया के विवाद में पूर्व मुखिया के पुत्र की गोली लगने से मौत हुई है.पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.बहरहाल मामला चाहे कुछ भी हो लेकिन पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या के बाद से जहां एक ओर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है वहीं आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल कायम है।

Join us on:

Leave a Comment