ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
— बिहार में अपराध बेलगाम , लूटेरे बेख़ौफ़
— बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मार लूट लिया 12 लाख कैश
— वारदात और लूटेरो की तस्वीर CCTV में कैद
— कैश कलेक्शन कर बैंक जा रहे व्यवसाई से बाइक सवार लूटेरो ने बेख़ौफ़ लूट की वारदात को अंजाम दिया
— वैशाली के सराय के बीच बाजार फायरिंग और लूट के बाद पुलिस वारदात की जाँच में जुटी
बिहार में एक बार फिर से अपराधी बेलगाम दिख रहे है ……लूटेरो और अपराधियों के बेख़ौफ़ अंदाज डराने वाली तस्वीर पेश कर रही है
बिहार के वैशाली में बेख़ौफ़ अपराधियों ने चीनी व्यवसायी को बीच बाजार गोली मार 12 लाख कैश लूट लिया…… अपराधियों के वारदात की करतूत CCTV में कैद हो गया….. घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है….. लूट की वारदात की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी….. लूट वाली जगह से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है……
व्यवसायी बाजार से कैश कलेक्शन कर , सराय के UCO बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया….. लूट के बाद अपराधी फरार हो गया…… लूट की वारदात के बाद घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी CCTV खंगालने में जुटी हुयी है……




