आरा/आशुतोष पाण्डेय
भोजपुर जिले में आजकल अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन हो रहे हैं अपराधिक घटनाओं ने पुलिस की पूरी तरह से कलाई खोल कर रख दी है। ताजा मामला सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है जहां पर 35 वर्षीय हरेंद्र कुमार कल देर रात अपने घर से गायब थे और आज उसका सव गांव के हैं बाहर पाया गया ।परिजनों ने बताया कि हरेंद्र कुमार का किसी से कोई विवाद नहीं था और कल देर रात अपने घर से निकले थे किसी काम को लेकर ,जिसके बाद आज उनका शव गांव के किनारे पाया गया ।परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है और कहा है कि उनकी हत्या कर सव को गांव के किनारे लाकर फेंक दिया गया है। हालांकि परिजनों के बयान पर सहार थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है ।फिलहाल हरेंद्र कुमार का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है ।वही पुलिस अब इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।
बाईट/-परिजन(मृतक)




