शराब पीने और बेचने के आरोप में 53 लोग गिरफ्तार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने 53 लोगों को शराब बेचने और पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिये पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम अभियान चला रही है।  इसी कड़ी में जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा लगातार शराब पीने वालों एवं शराब कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 
जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 53 लोगों को शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 
उत्पाद अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए छापामारी अभियान के तहत दो महिला सहित 12 शराब कारोबारी के साथ-साथ 41 लोगों को शराब का सेवन करने के आरोप में पकड़ा गया है। 
वही इस दौरान करीब 20 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया की पकड़े गए सभी 53 लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई के बाद शराब बेचने और पीने वालों के बीच हड़कंप सा गया है

Join us on:

Leave a Comment