अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर एसएससी ने किया सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर,समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ जिले में लगातार पिछले दिनों हुए अपराधिक घटनाओं को लेकर अपराध गोष्टी की गई। जिसमें अपराधिक घटनाओं में अपराधियों की गिरफ्तारी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके साथ ही काली पूजा और छठ को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में गस्ती और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिए गए। वही पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment