धीरज शर्मा की रिपोर्ट
खानपुर पंचायत में श्रम संसाधन विभाग द्वारा शिविर का आयोजन!
भागलपुर सुलतानगंज के खानपुर पंचायत के हाई स्कूल प्रागण में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया| इस शिविर का नेतृत्व श्रम संसाधन विभाग के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिनव आलोक ने किया| इस शिविर में 16 महिलाएं एंव पुरुषों को श्रम संसाधन विभाग के द्वारा लेवर कार्ड का प्रमाण पत्र वितरण करते हुये सभी लेवर मजदुरो को फुल माला पहनाकर सम्मानित कियऻ गया| इस दौरान श्रम संसाधन विभाग के श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी अभिनव आलोक ने सभी श्रमिक मजदुरो को सरकार के अन्तर्गत चल रहे श्रम संसाधन विभाग के 16 प्रकार कि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुये| लाभ लेने कि बात कही| इस दौरान हेमंत कुमार, शिवनारायण साहब, धर्मेन्द्र सिंह, नागेन्द्र कुमार, पिन्टू कुमार, विजय कुमार सहित इत्यादि ग्रामीण एंव श्रमिक मजदूर मौजुद थे|




