कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
ररविवार को बामसेफ, एससी एसटी कर्मचारी संघ तथा विकास मित्र संघ कैमूर के संयुक्त तत्वाव धान में बामसेफ, डीएस 4, बीएसपी के संस्थापक एवं जन्मदाता बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जी के 16वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पण समारोह का आयोजन रविदास आश्रम भभुआ में किया गया है। जिसकी अध्यक्षता रमाकांत राम जिला अध्यक्ष विकास मित्र संघ कैमूर तथा संचालन जय शंकर राम जिला समन्वयक विकास मित्र कैमूर सह प्रदेश प्रवक्ता विकास मित्र संघ बिहार ने किया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले बहुजन नायक मान्यवर कांशी राम साहब के चलचित्र पर तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद मान्यवर कांशी राम साहब के जीवनी एवं उनके संघर्षों पर विस्तृत परिचर्चा करते हुए करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर के बाद बहुजनो के सबसे बड़े मसीहा कांशी राम साहब थे। कांशी राम साहब आजादी के बाद भारतीय बहुजनों की सबसे बड़ी आवाज बनकर उभरे। मौके पर बालेश्वर भारती, राजगृही राम सेवानिवृत्त शिक्षक, रामसूरत राम सचिव एससी एसटी कर्मचारी संघ कैमूर, मुन्ना प्रसाद अधिवक्ता सिविल कोर्ट भभुआ, केश्वर प्रसाद प्रोफेसर एसबीपी कॉलेज भभुआ, लाल बहादुर राम प्रधानाध्यापक, शिव शंकर राम , राम दरस राम, उमेश कुमार, जितेंद्र कुमार भास्कर पूर्व प्रदेश महासचिव बसपा बिहार, अंबेडकर प्रसाद गौतम, संतोष कुमार , कन्हैया राम, मुकेश कुमार समेत कई मौजूद रहें।




