कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
ट्रक के नीचे दबकर चालक की मौत
रविवार को कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के गांव के पास टोल प्लाजा के समीप खराब हुए ट्रक को बनाने के दौरान उसी ट्रक के नीचे दबकर चालक की मौत हो गयी। मृतक चालक सह मालिक की पहचान उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के सुजानपुर थाना अंतर्गत सरियावा गया के निवासी शिवजग तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद टोल प्लाजा के कर्मियों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दिया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इधर घटना की सूचना पर भी दुर्गावती थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले में जांच करने के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। बता दें कि शनिवार की शाम शिवजग तिवारी अपने ट्रक पर बालू लोड कर यूपी की ओर रहा जा रहा था। रविवार की अहले सुबह ट्रक लेकर चालक सह मालिक समेकित चेकपोस्ट के पास पहुंचा था। इस दौरान ट्रक का वजन कराने के लिए चालक ट्रक को लकेर धर्मकांटा पर जा ही रहा था कि ट्रक खराब हो गया। ट्रक खराब होने के बाद चालक ट्रक से नीचे उतर कर ट्रक को बना रहा था तभी ट्रक स्टार्ट हो गया और चल दिया। जिसके कारण नीचे ट्रक बना रहा चालक की ट्रक के पहिया से दबकर मौत हो गयी।




