रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिज़मे बाइक सवार 1 युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना एन एच-139 पर दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायर गांव के पास की है।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।बाद में मौके पर पहुंचे सीओ तथा थानाध्यक्ष ने गुस्साये ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया और फिर नियमानुकूल मुआवजा दिलाये जाने की बात कही तब जाकर जाम हट सका।




