रिपोर्ट -अनमोल कुमार
जेल में बंद आतंकियों को छोड़ने की शर्त पर छोड़ा
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में आतंकियों ने वरिष्ठ मंत्री अबैद उल्लाह बेग समेत दो विदेशियों का अपहरण किए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया है। वार्ता के दौरान आतंकियों ने अपने जेल में बंद साथियों को छोड़े जाने की शर्त रखी है और इसके लिए 10 दिन का वक्त दिया है। अपहरण का आरोप मोस्ट वांटेड आतंकवादी कमांडर हबीबुर रहमान गुट के आतंकियों पर है। अबैद उल्लाह बेग हुंजा इमरान खान की पार्टी पीटीआई से जीते हुए विधायक हैं। इसके बाद पाकिस्तान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों से वार्ता की, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वरिष्ठ मंत्री का अपहरण शुक्रवार रात उस वक्त हुआ, जब वह इस्लामाबाद से बाबूसर जा रहे थे। इसके बाद आतंकियों के साथ बातचीत के साथ बेग को शनिवार की सुबह तड़के रिहा कर दिया गया। पाकिस्तान स्थित मीडिया पोर्टल मिनट मिरर के मुताबिक आतंकी कमांडर अब्दुल हामिद ने पाकिस्तान के मंत्री की रिहाई के लिए एक शर्त रखी थी. हामिद ने गिलगित बाल्टिस्तान सरकार को नंगा पर्वत घटना जैसी आतंकवादी घटनाओं में शामिल सशस्त्र लोगों की रिहाई की मांग करते हुए 10 दिन की समय सीमा दी, जिसमें 10 विदेशी मारे गए थे। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा किये गये एक ‘ऑडियो क्लिप’ में गिलगित बाल्टिस्तान के वरिष्ठ मंत्री अबैद उल्लाह बेग को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इस्लामाबाद से गिलगित की तरफ जाते समय उन्होंने पाया कि आतंकियों ने अपने साथियों को जेल से रिहा कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने के मकसद से सड़क को जाम करके रखा है। वित्त, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्रालय के प्रभारी मंत्री अबैदुल्ला बेग द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि आतंकियों की रिहाई की पुष्टि के बाद उन सभी को कैद से छोड़ा गया।




