कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय भभुआ कैमूर द्वारा नए सत्र में नामांकित छात्रों के लिए दीक्षारंभ छात्र प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन 10.10. 2022 से 11.10. 2022 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बी.ए./बी.एससी. प्रथम वर्ष (सत्र: 2022 से 2025) एवं इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष (सत्र: 2022 से 2024)के लिए प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम हेतु दीक्षारंभ छात्र प्रेरण समिति का गठन किया गया है जिसकी संयोजक डॉक्टर सीमा सिंह, विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान एवं सहसंयोजक डॉक्टर हरेंद्र सिंह एवं डॉ. धनंजय प्रसाद राय हैं। समिति के अन्य सदस्यों में डॉक्टर अखिलेंद्र नाथ तिवारी, डॉक्टर नियाज अहमद सिद्दीकी, डॉक्टर बृजराज प्रसाद गुप्ता, डॉ सुमित कुमार राय, प्रोफेसर केश्वर प्रसाद भारती, एवं प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह हैं। संयोजक डॉ सीमा सिंह ने बताया कि दीक्षारंभ छात्र प्रेरण कार्यक्रम (SIP) छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए (SAGE) के 4 मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित है जिसमें Socializing (समाजीकरण) में नवागंतुक छात्रों, वरिष्ठ छात्रों एवं छात्र संघ के बीच मेल मिलाप एवं विद्वान शिक्षकों के व्याख्यान को सम्मिलित किया गया है।Associating में छात्रों को महाविद्यालय एवं आसपास के परिवेश से जुड़ना सिखाया जाएगा। Governing छात्र हित में नियम, कानून एवं अनुशासन का परिचय दिया जाएगा। Experiencing में विषय आधारित व्याख्यान, अध्ययन कौशल, छोटे समूह आधारित क्रियाकलाप, खेलकूद, व्यायाम, कला, साहित्य एवं सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों की अनुभूति से परिचित कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवागंतुक छात्रों को अध्ययन अध्यापन एवं महाविद्यालय के सकारात्मक परिवेश से जोड़कर उनको उज्जवल भविष्य के लिए अभिप्रेरित एवं तैयार करना है।




