मानस जी की रिपोर्ट :-
मधेपुरा
शनिवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआई मधेपुरा इकाई ने जिलाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में हेल्प डेस्क लगाकर कर स्नातक प्रथम खंड में नामांकन के लिए आए छात्र – छात्राओं को नामांकन में हो रहे है विभिन्न समस्याओं को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हल किया । एनएसयूआइ द्वारा लगाए गए हेल्प डेस्क पर सैकड़ो की संख्या में छात्र – छात्राओं ने अपनी समस्याओं को दर्ज करवाया । एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि एनएसयूआई का मुख्य उद्देश्य छात्र – छात्राओं के हितों, अधिकारों को सुरक्षित रखना है। एनएसयूआइ हमेशा छात्रहित में संघर्षरत रहा है । उन्होंने कहा की आज बीएनएमयू में एनएसयूआई लगातार छात्र के हितों के मुद्दों पर मुखरता से संघर्षरत रहा है और वही महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क लगाकर छात्र – छात्राओं के समस्याओं का समाधान किया जा रहा है । उन्होंने कहा की स्नातक प्रथम खंड के लिय प्रथम चयन सूची के छात्र का नामांकन 15 अक्टूबर तक है। एनएसयूआइ सभी महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क लगाकर छात्रों के समस्याओं का समाधान करेगी । हेल्प डेस्क में छात्रों को सहयोग के लिय एनएसयूआई छात्रनेता जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अंकेश कुमार, सुमन झा, आयुष कुमार, मौसम झा, मिथलेश कुमार, रामविलास कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे ।




