ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
अपराधियों पर अंकुश लगाने से ग्रामीण खुश,
थानाध्यक्ष सहित पूरे स्टाफ को किया गया सम्मानित
वैशाली जिला के सहदेई ओपी में कार्यरत ओपी अध्यक्ष सहित पूरे स्टाफ को नवयुवक दुर्गा पूजा समिति सहदेई बुजुर्ग वैशाली ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने, तथा दुर्गा पूजा में आयोजित दशहरा मेला में शान्ति माहौल में सफलता प्राप्त करने को लेकर सम्मानित करने की खबर ना केवल पुलिस विभाग में नई ऊर्जा प्रदान करेगी, बल्कि आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय के स्लोगन को सार्थक सिद्ध करने में सफल होगी. सहदेई ओपी के ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने अपने अल्प कार्यकाल में ही ओपी क्षेत्र में हुई छोटी, बड़ी वारदातों का खुलासे के साथ और कुछ वारदातों को अपराधियो के अंजाम देने से पहले ही बदमाशों की धरपकड़ के चलते अपराध और अपराधियों को पकड़ने के ग्राफ में काफी कामयाबी प्राप्त की है.अपनी बेहतरीन छवि के चलते कम समय में आम लोगों में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करने वाले सहसेई ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी और भी पुलिस जवान का सहदेई वासियों ने अधिकारियों और पुलिस के जवानों का फूल मालाओं और सौल देकर सम्मानित किया.




