प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय नगर निगम मेयर प्रत्याशी पुष्पा शर्मा ने अपने चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी 45 वार्डों से करीब 400 पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित हुए। चुनाव आयोग द्वारा बिहार में निकाय चुनाव स्थगित किए जाने के बावजूद सबों ने ध्वनि मत से यह निर्णय लिया है कि उनकी मेयर प्रत्याशी पुष्पा शर्मा निरंतर अपना जनसंपर्क दोगुने जोश के साथ जारी रखेंगी और आम जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख को साझा करेंगी। साथ ही जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगी।पुष्पा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मैं समाजसेवी की पुत्री और पुत्र वधू हूं। मैं वचन देती हूं कि सदा समाज सेवा के लिए तत्पर रहूंगी। सरकार ने जो महिलाओं को 50% आरक्षण देकर उन्हें समाज में बराबरी का अधिकार दिया है यह काफी सराहनीय है एवं महिला सशक्तिकरण के लिए अद्भुत कदम है। मुझे मेयर प्रत्याशी बनता देख बहुत से अन्य प्रत्याशियों ने अफवाह फैलाना शुरू कर दिया कि यदि में मेयर बनती हूं तो लोगों को मुझसे मिलने जुलने में कठिनाई होगी , मैं चुनाव जीतने के बाद दिल्ली भाग जाऊंगी वगैरह-वगैरह। इस पर ज्यादा टीका टिप्पणी या सफाई नहीं दूंगी और बस इतना कहूंगी कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना। मुझे किसी नेता के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है क्योंकि बेगूसराय की जनता ने पूर्व में नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में मेरा कार्यकाल देखा है। मैं ना तो 1 दिन भी अनुपस्थित रही और ना ही किन्ही के लिए मेरे घर का दरवाजा बंद रहा। बेगूसराय नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए खड़ी अधिकतर प्रत्याशी या तो अपने पति या अभिभावक के बैसाखी के सहारे चुनावी जनसंपर्क करती हैं या मीडिया से रूबरू होती है जबकि में नामांकन से लेकर चुनावी संपर्क एवं मीडिया से आज तक स्वतंत्र रूप से रूबरू होकर अपना पक्ष रखती हूं। मैंने अपने कार्यकर्ता साथियों एवं सहयोगियों के साथ पांव पैदल घर घर जाकर अब तक कुल 28 वार्डों में अपना जनसंपर्क चलाया है और लोगों से उनकी समस्याओं को जाना है। शेष बचे 17 वार्डों में जनसंपर्क जारी है जल्द ही सभी वार्डों का दौरा कर उनकी भी समस्याओं से रूबरू होंगी और यदि जनता मालिक ने मुझे मेयर की कुर्सी पर बिठाया तो उनकी निगम से जुड़ी सभी समस्याओं को पहली प्राथमिकता के साथ दूर करने का प्रयास करूंगी। मुझे मिल रहे अपार जनसमर्थन से बौखलाए विरोधियों को बस इतना कहूंगी कि आप लाख अफवाह फैला लीजिए मैं जनता के साथ ही हूँ और सदा उनके सुख-दुख में साथ रहूंगी और बेगूसराय छोड़कर कहीं जाने वाली नहीं हूं। अपने पूर्वजों की तरह समाज सेवा ही अब मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य है।आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी बातों को रखा और पुष्पा शर्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रण लिया कार्यक्रम में पुष्पा शर्मा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को चादर देकर सम्मानित किया और यूं ही आगे भी साथ देते रहने का अपील किया।




