अश्लील गानों पर बार बालाओं सँग ठुमके लगाते मुखिया जी का वीडियो वायरल!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

— आस्था के पर्व दुर्गा पूजा के बाद दिखी – बेशर्मी की तस्वीर
— दशहरा ख़त्म होते ही पूजा पंडाल में अश्लील डांस
— हाजीपुर में पूजा पंडाल में फूहड़ डांस का आयोजन
— फूहड़ गानों पर मुखिया जी बार बालाओ के साथ मंच पर डांस करते दिखे

दशहरा और दुर्गा पूजा के बीच 9 दिनों तक पूरा देश जंहा आस्था और श्रद्धा में डूबा रहा …. लेकिन पूजा ख़त्म होते ही धर्म के नाम पर बेशर्मी करने वालो के चेहरे भी सामने आने लगे है …. हाजीपुर में पूजा ख़त्म होते ही पूजा पंडाल स्थल पर बार बाळाओ का अश्लील और फूहड़ डांस का मंच सजा दिया गया .. हैरत ये की स्थानीय जन प्रतिनिधि ना केवल इस तरह के आयोजन करवा करे है , मुखिया मंच पर बार बालाओ के साथ अश्लील डांस करते दिखे …

बेशर्मी की तस्वीर सामने आई है , हाजीपुर से …बिद्दूपुर के खानपुर पकड़ी में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था …. पूजा स्थल पर पंडाल बना …. प्रतिमा स्थापित की गई और पुरे पूजा के दौरान आस्था और मन्नत से पूजा का आयोजन किया गया …. लेकिन दशहरे के ख़त्म होते ही इलाके के मनचलो ने पूजा स्थल पर ही अश्लीलता का मंच सजा दिया ….हैरत इस बात की कि मुखिया खुद मंच पर बार बालाओ के साथ डांस करते दिखे … पुरे पूजा के दौरान चुस्त व्यवस्था का दावा करने वाली पुलिस भी रात भर चले इस अश्लील प्रदर्शन से अनजान रही ….

Join us on:

Leave a Comment