मुजफ्फरपुर में गैंगवार ,शातिर राजा ठाकुर मारा गया, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर:जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के समीप गैंगवार में शातिर राजा ठाकुर मारा गया।देर रात उसे जियालाल चौक के समीप बुलाया गया। जहा राजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजा ठाकुर को कब्जे में लेकर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में लाया गया, जहा ईलाज के दौरान मौत हो गई ह
जिसके बाद एसकेएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है इस दौरान पुलिस की भारी सुरक्षा तैनात है वही एसकेएमसीएच पहुंचे डीएसपी टाउन राघव दयाल ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि कुछ लोग बुला कर ले गए थे और मारपीट की गई है इसी वजह से इलाज के क्रम में एसकेएमसीएच में मौत हो गई पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी
राजा ठाकुर पर अहियापुर थाने में कई मामले दर्ज हैं उनके कुर्की भी की गई थी और फरार चल रहे थे
आपको बता दे की वह कई मामलों में वांछित था।पूर्व में उसके द्वारा कई राउंड फायरिंग कर अहियापुर इलाके में दहशत फैलाया गया था।

बाइट: डीएसपी टाउन राघव दयाल

Join us on:

Leave a Comment