सहरसा के नील बने मिस्टर रूबरू इंडिया वर्ल्ड बिहार से जीतने वाले पहले युवा!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

सहरसा के नील बने मिस्टर रूबरू इंडिया वर्ल्ड
बिहार से जीतने वाले पहले युवा
अब मि. इंडिया वर्ल्डवाइड में लेंगे भाग

सहरसा। सहरसा के नील आर्यन ठाकुर ने रूबरू मि. इंडिया वर्ल्ड वर्ल्ड खिताब जीतकर जिले ही नहीं राज्य का मान बढ़ाया है। यह खिताब जीतने वाले बिहार राज्य से पहले व्यक्ति हैं ।
नील आर्यन मूल रूप से चैनपूर ग्राम व सहरसा न्यू कालोनी निवासी हैं। श्रम नियोजन व प्रशिक्षण निदेशक आईएएस अधिकारी अरुण ठाकुर एवं भारती ठाकुर के पुत्र व स्व. जयदेव ठाकुर के पौत्र नील ने बताया कि चेन्नई में आयोजित प्रतियोगता में कुल 36 प्रतिभागी थे। जिसमें से कई राउंड में जीत हासिल करते खिताब पर कब्जा जमाया। उन्होंने कहा कि सेमीफानल में उन्हें मॉडल ऑफ द ईयर (पूर्व) चुना गया था। अब वे मि. इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगता में भाग लेंगे।
नील ने भागलपूर डीएवी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इन्होंने इटली के मिलान से इंडस्ट्रियल डिजाइन से स्नातक किया और नरसी मुंडी मुंबई से एमबीए की पढ़ाई की। वे प्रारंभ से ही एक्टिंग,माडलिंग और फैशन की दुनिया में जाना चाहते थे।२०19 में उन्होंने डालिवुड मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। मुंबई में वे रह कर बालिवुड में अपने कैरियर को बनाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में माडलिंग की है। वर्तमान मिस युनिवर्स हरनौत कौर संधू के साथ म्युजिक वीडियो भी किया है।।एक्टिंग की परिपक्वता के लिए नील कई थियेटर में अभिनय कर चुके हैं। गैर फिल्मी परिवार से संबंध रखने वाले नील अपने मेहनत और लगन से ना ही सिर्फ अपने मुकाम को हासिल किया बल्कि बिहार का पहला मिस्टर इंडिया वर्ल्ड बनकर अपने ग्राम चैनपूर, जिला सहरसा और संपूर्ण बिहार को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता पर उनके चाचा भगवान ठाकुर, निरंजन ठाकुर, संजीव ठाकुर , मनोज ठाकुर ने अपार हर्ष जताया है ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें