रवि शंकर शर्मा :-
विजयादशमी पर पटना के बाद बेगूसराय बना दूसरा जिला, जहां खून के नली की बृहत सर्जरी हुई । एक बार फिर डॉक्टर धीरज शांडिल्य ने दिलाया जिले को यह गौरव
43 वर्षीय एक महिला जिसका की पेट और कमर के नीचे के बाएं जांघ और पांव की मुख्य खून की नली में थक्का बनने से रुकावट आ गई थी जिसके वजह से उसके घुटने का निचला पैर सड़ गया और जांघ और पेट में सड़न कि शुरुआत होने लगी जिसके बाद मरीज ने डॉक्टर धीरज शांडिल्य से संपर्क साधा जो की उत्तर बिहार के एकमात्र खून की नली, छाती फेफड़ा और हृदय के सर्जन हैं ।
कल रात इस महिला मरीज का ऑपरेशन कर इसके जीवन कि रक्षा कर दी गई । चिकत्सकों ने भी जानकारी दी कि जिले में इस प्रकार की सर्जरी पहली बार हुई है , इस से पहले इस प्रकार की ऑपरेशन बिहार में सिर्फ पटना में ही 4-5 अस्पताल में होती है ।
डॉक्टर धीरज शांडिल्य ने जानकारी लेने पर बताया कि, कि यह मेरे लिए बहुत दुखद है कि, मुझे ये जानकारी खुद देनी पड़ती है ,पिछले एक महीने में 4 ऐसी सर्जरी जिला में हुई है जो बिहार में पटना के बाद किसी जिला में पहली बार हुई है। उम्मीद है लोग आने वाले वक्त में जीवन के सबसे महत्पूर्ण पहलू स्वास्थ्य के प्रति और ज्यादा जागरूक होंगे ।




