पंकज कुमार जहानाबाद।
स्नातक वोटर बनाने को अभियान चलाया लोजपा (रामविलास )।
गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की नई मतदाता सूची बनाने में जिला के घोसी मखदुमपुर रतनी प्रखंड के कई गांव टोलों में घुमकर स्नातक वोटरों को मतदाता सूची मे जोड़ने के लिए स्नातक के बिच जाकर जागरूक किया । छात्र लोजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव सरदार ने कहा की यदि बिना पढ़े-लिखे लागों को मनरेगा के तहत रोजगार की गारण्टी मिल सकती हैं तो पढ़े-लिखे स्नातकों को क्यों नहीं? अफसोस कि बात है कि स्नातक की डिग्री मिलने के बाद भी अंधकार भरा सफर खत्म नहीं होता और बेराजगारी का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ता है। स्नातकों ने संकल्प लिया है कि अपने अधिकारों की लड़ाई खुद ही लड़ेंगे इस सरकार मे शिक्षा माफिया का बोलबाला है यूनिवर्सिटी मे सही समय पर छात्रों को डिग्री नहीं मिल पा रहा है उच्च विद्यालय और कॉलेज मे मूल भुत सुबिधा का घोर अभाब है ।सरदार ने स्नातको से अधिक से अधिक संख्या मे लोगो को मतदाता सूची मे जुड़ने का आह्वान किया इस मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बरिष्ठ नेता डॉ मांगलेशबार शर्मा ने कहा की इस बार शिक्षा माफिया को सबक सीखना है इसके लिए अधिक संख्या मे शिक्षक और युवा मतदाता सूची मे जुड़ने का काम करे लोजपा जिला अध्यक्ष हेमंत शरण कुंदन ने कहा की लोजपा कार्यकर्त्ता एक एक स्नातक पास युवाओं को मतदाता सूची मे नाम जुड़बाने के लिए हर गाँव मे घूम घूम कर नाम जुड़बाने के काम मे जोड़ से लगे हुए है।




