वैशाली- सिलेंडर विस्फोट से भारी नुकसान, एक व्यक्ति भी झूलसा!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

खबर वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर से है जहां थाना अंतर्गत मस्जिद चौक के निकट एक घर में सिलेंडर फटने के दौरान आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति आग में बुरी तरह झुलस गया। इस घटना में एक स्कूटी एक मोटरसाइकिल बाइक समेत अन्य सामान जल गया। जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार चौधरी के घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और अपनी आगोश में लेकर कई सामानों को जलाकर राख कर दिया। अगलगी की सूचना पर स्थानीय दमकल कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में कृष्ण कुमार चौधरी झुलस गए वह मोटरसाइकिल स्कूटी जल गया।

Join us on:

Leave a Comment