नगर निकाय चुनाव स्थगित होने से प्रत्याशियों को लगा जोरदार झटका!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

नगर चुनाव की तिथि अगले आदेश तक टली, प्रत्याशियों को लगा जोर का झटका

नगर चुनाव आगामी 10 अक्टूबर को होने वाला था। मगर चुनाव को लेकर सभापति उपसभापति और वार्ड पार्षद पूरी तरह से लड़ाई में उतर चुके थे। चुनाव जीतने के लिए उक्त तीनों पद पर सैकड़ों की संख्या में खड़े प्रत्याशी 24 घंटे वोटरों को लुभाने में लगे हुए थे। ताकि 10 तारीख को होने वाले मतदान में वोटरों के तरफ से प्रत्याशियों को वोट मिले। चुनाव जीतने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से प्रत्याशी लाखों रुपए वोटरों पर खर्च किए हैं और कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपना बहु कीमती चीजें बेचकर पैसा इकट्ठा किया। ताकि चुनाव के समय यह पैसा खर्च किया जा सके और चुनाव जीत जाये। मगर प्रत्याशियों का यह कारनामे बिल्कुल काम नहीं आया और आखिरकार यह तैयारी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। क्योंकि हाईकोर्ट ने बिहार में होने वाले नगर पंचायत व नगर निकाय के चुनाव पर रोक लगा दिया है। मंगलवार की दोपहर जैसे ही प्रत्याशियों को यह सूचना मिली की 10 अक्टूबर को होने वाला नगर निकाय का मतदान स्थगित कर दिया गया है और लम्बे समय तक प्रत्याशियों को इंतजार करना पड़ेगा, तो वही प्रत्याशी जहां जैसे जिस अवस्था में इस बात को जैसे ही सुने उसी अवस्था मे सन्न रह गए। बता दें कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को तत्काल स्थगित कर दिया है और इससे चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी काफी परेशान नजर आ रहें हैं क्योंकि नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार तक में कुछ प्रत्याशियों का परोक्ष या अपरोक्ष रूप से लाखों रूपये खर्च हो चुका है।

Join us on:

Leave a Comment