नेता प्रतिपक्ष ने मोकामा विधानसभा उपचुनाव का किया शंखनाद!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

मोकामा उपचुनाव पुरे दम ख़म से लड़ेगी और जितेगी भाजपा – नेता प्रतिपक्ष
मोकामा पहुँचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने हथिदह के मैकडॉवल गेस्ट हाउस में बिहार भाजपा के पितामह कहे जाने वाले स्व. कैलाशपती मिश्रा की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया!
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोकामा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर बैठक कर आवश्यक मंथन किया!
इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा की आज विजयादशमी के दिन मोकामा में भाजपा उपचुनाव का शंखनाद कर रही है, भाजपा पुरे दम ख़म से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी! संभावित प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं से परामर्श करके ही प्रत्याशी तय होगा और जो भी होगा भाजपा से ही होगा.
कार्यकर्ताओं के भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जायेगा.
उल्लेखनीय है की 8 से 16 के बीच चुनाव आयोग ने नामांकन की तिथि तय कर रखी है, इस बीच उम्मीदवार के चयन के लिये पार्टी के पास काफी कम वक़्त रह गया है!
इस मंथन बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Byte :- विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष

Join us on:

Leave a Comment