केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज से स्वच्छ भारत – 2022 की शुरुआत की!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज से एक महीने तक चलने वाले स्वच्छ भारत – 2022 की शुरुआत की

स्वच्छ भारत बनाए बिना पूरा नहीं होगा विकसित भारत का सपना: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने कि जिम्मेदारी सिर्फ युवाओं कि नहीं, सरकारी कर्मचारी,अधिकारी तथा सभी की: अनुराग सिंह ठाकुर

Posted On: 01 OCT 2022 8:04PM by PIB Delhi

केंद्रीय युवा कार्यक्रम खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से स्वच्छ भारत – 2022 की शुरुआत की. इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष भी 1 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान  कार्यक्रम की शुरुआत प्रयागराज से ही की गई थी और इस वर्ष भी यहीं से यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. इस अवसर  पर केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज  मे संगम तट  पर पहुंच कर नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना और बड़ी संख्या मे लोगों के साथ प्लास्टिक का कचरा बीनने  का कार्य किया।अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष निर्धारित किये गये लक्ष्य को पार कर लिया गया.  वह लक्ष्य 75 लाख किलो वजन सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा निस्तारण का था, इससे अधिक कचरा एकत्रित किया गया और यह रिकार्ड टूट गया. श्री ठाकुर ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस वर्ष 100 लाख किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को एक माह में ही प्राप्त कर लिया जाएगा.श्री ठाकुर ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव की स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगाँठ पर अमृतकाल की ओर देश के तेजी से बढते कदम पर पूरा देश समेकित प्रयास से अगले एक महीने में 100 लाख किलो कूड़ा इकठ्ठा कर उसका निस्तारण करेगा।  उन्होंने कहा  देश को प्लास्टिक मुक्त करने की जिम्मेदारी सिर्फ युवाओं की ही नहीं है बल्कि इसमें  सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, बेटा- बेटी सभी को साथ मिलकर कार्य करना है. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक गलता और सडता नहीं है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां और समस्याएं पैदा होती हैं. उन्होंने कहा  की प्लास्टिक से भारत मां को बचाना है उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के बचाव की जिम्मेदारी सभी को साथ मिलकर निभानी है,इसका भार सभी के कंधों पर है.

Join us on:

Leave a Comment