अमित कुमार की रिपोर्ट!
जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा प्रेस कॉन्फ्रेंस::
पटना : केंद्र सरकार की खेल नीति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा।अभिषेक झा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की बिहार के खिलाफ पक्षपात किया जा रहा है खेल में,बिहार के खिलाड़ियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा की खेलो इंडिया स्कीम एक क्रांति है,सवाल है कैसी क्रांति है कि बिहार के साथ सौतेला व्यवहार की जा रही है,मां भारती अपने किसी भी बेटे के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करती,लेकिन केंद्र सरकार सभी क्षेत्रों मे बिहार के साथ पक्षपात किया जा रहा है।
2018- 2019 में बिहार को 40,लाख का ही फंड दिया गया,
वर्ष 2019-2020 में गुजरात को लगभग 608 करोड़ रु और बिहार को महज 50 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
बिहार में जब से नीतीश कुमार की सरकार है तब से यहां के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं,परंतु बिहार में जो भी स्पोर्ट्स अथॉरिटी के ट्रेनिंग सेंटर हैं उन्हें केंद्र सरकार द्वारा बंद किया जा रहा है।
मोदी जी खेलो इंडिया को नीति नहीं बल्कि झेलो इंडिया की नीति लाए हैं।
गुजरात को जहां झोली भर कर फंड दिया जा रहा है वो एक भी मेडल नहीं ला रहे लेकिन बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने के बावजूद बिहार के खिलाड़ियों ने सभी गेमों में मेडल लाते हैं।
ये सरकार सिर्फ जूंबलेबाजी करती है इससे पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आए थे और जूंबलेबाजी कर के गए,अमित शाह दोबारा आने वाले हैं,और इन्होंने जो गुजरात मॉडल बनाया है वो अमीर पूंजीपतियो की मॉडल है।
वही संजय जायसवाल द्वारा सुरक्षा पर दिए बयान पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि संजय जायसवाल जी को खुद पर भरोसा नही हैं,गठबंधन से बाहर जाने पर वो मानसिक तौर पर बीमार हो गए हैं,सुरक्षा की आवश्यकता उन्हे परती है जिन्होंने गलत काम किए हो।
आपने जिस तरह से विश्वासघात किया था वो याद नहीं आ रहा और चाहते हैं कि महागठबंधन में तोड़ आ जाए।सही मायने में बीजेपी एक बार फिर से राजनीतिक अछूत हो गई है।
बाइट:अभिषेक झा ,जदयू प्रवक्ता




