रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-
मोकामा के मरांची थाना को बड़ी सफलता मिली है, मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार और उनकी टीम ने ATM से फ़्रॉड कर लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ाने वाले गिरोह के मास्टर माइंड राजू कुमार, पिता – रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है!
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढील्लो के निर्देश पर टीम गठित कर छपामारी की गई और उक्त कुख्यात को गिरफ्तार किया गया!
प्राप्त सुचना के अनुसार गिरफ्तार बदमाश राजू इंटर स्टेट रैकेट चलाता है और इसके तार ना सिर्फ बिहार बल्कि झारखण्ड और उत्तरप्रदेश तक फैले थे, अकेले बेगूसराय जिले में ही इसके विरुद्ध विभिन्न थाने में दो दर्जन मामले दर्ज हैँ!
वहीं कुल केश की संख्या चार दर्जन से अधिक है!
पिछले दिनों आये कुर्की के आलोक में ये बदमाश बेगूसराय न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिये गया था, जहाँ कोर्ट ने इसकी आपराधिक इतिहास को देखकर जमानत नहीं दी और इसे हिरासत में लेने के आदेश दिये थे, परन्तु कुख्यात राजू कुमार उस वक़्त पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुये न्यायलय से भाग निकला था, राजू पटना जिले के मरांची थानाक्षेत्र के बादपुर निवासी रंजीत सिंह का पुत्र है, अतः तभी से यह पटना एसएसपी के राडार पर था!
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पटना और सहायक पुलिस अधीक्षक बाढ़ के द्वारा एसएसपी के निर्देश को गंभीरता से लिया गया और थानाध्यक्ष को इसकी त्वरित गिरफ्तारी के लिये निर्देशित किया गया, जिसके उपरांत थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सभी इंस्पेक्टर अमित कुमार और उनकी टीम ने इसकी रेकी शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर इसे इसके गाँव बादपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज़ दिया गया! अब चूँकि मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त में है अतएव
इसकी गिरफ्तारी से ATM फ़्रॉड में कमी आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है!
हालाँकि पुलिस को इसके गुर्गो की भी तलाश है जो जल्द ही पकड़े जायेंगे!




