मिलावट के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जगह जगह छापेमारी!

SHARE:

संतोष तिवारी :-

त्योहारों का सीजन आते ही मिलावट खोरों की मंसूबे कामयाब होने लगते है क्यूंकि जितनी आवश्यकता होती है उतनी माल की आपूर्ति नहीं हो पाती हो सकता है की आपके प्लेट में नकली मिठाई पहुंच जाये इसके लिए हो जाये सावधान!

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने नकली मिठाईयो के मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए जगह जगह छापेमारी कर मिठाई के मिलावटखोरों की कमर तोड़ने का निर्देश दिया है, सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने निर्देश जारी करते हुए कहा की खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुदामा चौधरी है जो शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली है उन्हें बताया गया है की त्योहारों के मौके पर जितना मिठाईयो का डिमांड होता है उसे पूरा कर पाना मुश्किल होता है जिससे नकली मिठाईयो की संभावनाये बढ़ जाती है जिसे देखते हुए लगातार छापेमारी करें ताकि नकली मिठाई बेचने वाले मिलावटखोरों पर लगाम लग सके, आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले को किसी किम्मत पर नहीं वक्सा जायेगा,

बाइट :- डॉ उमेश चंद्र शर्मा सिविल सर्जन मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment