नालंदा -निकाय चुनाव में मतदाताओं को डराने – धमकाने का आरोप!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट!

जैसे-जैसे हरनौत नगर पंचायत के मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशियों के द्वारा एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप एवं छींटाकशी का दौर जारी है। हरनौत नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद पर चुनाव लड़ रहे कांति देवी के निवेदक ललन मुखिया के द्वारा बस्ती हरनौत बाजार समनहुआ समेंत नगर पंचायत इलाके के कई क्षेत्रों में समर्थकों के साथ जनसंपर्क चलाया। उमस भरी गर्मी की परवाह ना करते हुए निवेदक और समर्थकों ने खूब पसीना बहाया। वहीं जनसंपर्क के दौरान कांति देवी के निवेदक ललन मुखिया ने कहा कि इस बार हरनौत नगर पंचायत का चुनाव जंगलराज बनाम अमनराज है। क्योंकि इस बार नगर पंचायत के चुनाव में कई दबंग प्रवृत्ति के लोग भी चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैं विकास की नींव गरीब के घर से ही करूंगा। हरनौत नगर पंचायत में जलजमाव की समस्या एक जटिल समस्या है। हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र में घूमने के दौरान मतदाताओं ने कहा इस नगर पंचायत में अभी भी जमीदारी प्रथा चल रही है क्योंकि चुनाव के वक्त तो भोली भाली बातों में अपना वोट तो ले लेते हैं लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद हमारे मान सम्मान का ख्याल भी नहीं रखते हैं। कुछ लोग तो नीचे तबके के लोगों के साथ चुनाव के वक्त भी डरा धमका कर भी वोट लेने का काम करते हैं। निवेदक ललन मुखिया ने कहा ऐसे लोगों से डरने की जरूरत नहीं है आप लोग निश्चिंत रहें स्वतंत्र रूप से जनता जिसे चाहे अपना वोट दे सकती है कोई कुछ नहीं कर पाएगा क्योंकि हरनौत प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हैं।

बाइट। ललन मुखिया मुख्य पार्षद प्रत्याशी के निवेदक

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment