रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-
प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार,पटना
—
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में हिंदी पखवाड़ा का अयोजन
पटना, 29.09.2022
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में 14 सितंबर से 28 सितंबर 2022 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने और लोगों को अपने नियमित जीवन में हिंदी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, हिंदी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए। प्रोफेसर टीएन सिंह निदेशक आईआईटी पटना ने इस अवसर पर अपना संदेश दिया कि हमें अपने नियमित जीवन में हिंदी भाषा का उपयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रोफेसर स्मृति सिंह एसोसिएट डीन (स्टूडेंट अफेयर्स) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। मौके पर विश्वरंजन कूल सचिव, संजय कुमार उप कुल सचिव, त्रिपुरारी शरण सिन्हा उप कूल सचिव भी उपस्थित थे और पखवाड़ा के दौरान आयोजित हिन्दी प्रतियोगिता के विजेता को प्रमाण पत्र प्रदान किया।




