ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में जिस्मफरोशी का खुलासा …कैदी वार्ड के कर्मियों की मिलीभगत से सजायाफ्ता कैदी वार्ड में मना रहा था कॉल गर्ल संग रंगरेलियां…दूसरे प्रदेश से बुलाई गई थी लड़की…लूट की मोबाइल के लोकेशन पर पहुँचे करताहा SHO प्रवीण कुमार के आने पर खुली पोल…कॉल गर्ल,वार्ड बॉय समेत कई को किया गया डिटेन…बीती देर रात सदर SDPO ने की कार्रवाई…
मध्यरात्रि के बाद में हुई छापेमारी के कुछ देर बाद सदर एसडीपीओ सदर अस्पताल पहुंचे थे. जिसके बाद दिन के उजाले में वैशाली एसपी मनीष मामले की जांच करने पहुंचे हैं. लेकिन कोई भी कुछ भी बताने को तैयार नही है. सूत्रों की माने तो अमित कुमार नाम के एक विचाराधीन बंदी को सदर अस्पताल के कैदी वाड में रुका हुआ था. जिसके लिए बगल के नशामुक्ति केंद्र में अय्यासी की व्यवस्था की गई थी. अब जब मामला खुला है तो पुलिस महकमा, सदर अस्पताल प्रशासन और मंडल कारा हाजीपुर में हड़कंप मचा हुआ है. किसी तरह मामले की लीपापोती की जा रही है. वैशाली एसपी मनीष, सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश, जेलर संजय कुमार व सीएस डॉ. अमरेंद्र नारायण शाही. सभी बेहद परेशान है क्योंकि नशा मुक्ति केंद्र और कैदी दोनों एक ही जगह पर है और दोनों का मुख्य गेट भी एक ही है जहां पर गार्ड की तैनाती रहती है. लेकिन इतना तय है कि कैदी वार्ड में कॉल गर्ल को दूसरे स्टेट से बुलाया गया था और तमाम तरह की व्यवस्था है नशा मुक्ति केंद्र में की गई थी. बताया यह भी जा रहा है है कि जब एक थाने के एसएचओ मोबाइल लोकेशन ट्रैक करते हुए नशा मुक्ति केंद्र के वार्ड में गए तो वहां मोबाइल के म्यूजिक पर कैबरे डांस चल रहा था. जिसके बाद नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई और फिर पुलिस ने छापेमारी किया. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस के बयान सामने आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा
बाइट-अमरेन्द्र नारायण शाही -CS VAISHALI




