सीतामढ़ी- पिता पुत्र की चाकूओं से गोदकर हत्या, पुत्री को भी मारा चाकू

SHARE:

आदित्यानंद आर्य की रिपोर्ट :-

बिहार सीतामढ़ी जिला दोहरे हत्याकांड से दहल उठा है। जिले के रीगा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में दोहरे हत्याकांड को लेकर इलाके में सनसनी मची हुई है। गुरुवार की देर रात 12 बजे के करीब की यह घटना है जहा घर में सोए अवस्था में पिता और पुत्र को गांव के ही 4 लोगों ने मिलकर चाकू से गोद गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है। जानकारी के अनुसार पिपरा गांव वार्ड नंबर 3 निवासी आसनारायण दास और उनके पुत्र शिवम कुमार प्रत्येक दिन की तरह घर में सोये हुए थे तभी गांव के ही चार लोगो ने पिता और पुत्र को चाकू मार दिया इस दौरान दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं आरोपियों ने शोरगुल की आवाज पर आसनारायण दास के नाबालिग पुत्री हेमा जब अपने पिता को बचाने घटनास्थल पर पहुंची तब आरोपियों के द्वारा उसे भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें