रिपोर्ट -अनमोल कुमार!
विरोध प्रदर्शन के बीच कई PFI के छोटे-बड़े नेता पकड़े गए
गृह मंत्री ने बुलाई बैठक, NSA, गृह सचिव, डीजी NIA सहित कई शामिल
नई दिल्ली : टेरर फंडिंग के मामले में NIA और ED की देश के 10 राज्यों में छापेमारी चल रही है। केरल के तिरुवनंतपुरम में आधी रात से PFI राज्य, OMA सलाम के घर, मंजेरी, मलप्पुरम जिले में PFI अध्यक्ष और PFI कार्यालयों सहित जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी की गई है। NIA और ED की रेड के दौरान PFI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सूत्रों के हवाले से बताया गया इस दौरान ED ने राज्य पुलिस के साथ PFI के 100 से अधिक कैडरों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने PFI पर NIA के छापे को लेकर NSA अजीत डोभाल, गृह सचिव, डीजी NIA सहित अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि दिल्ली के ओखला से PFI के अध्यक्ष परवेज और उसके भाई को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA इन्हें अपने साथ लेकर गई है। PFI के 4 बड़े पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।




