पटना में तस्करी का 30 किलो सोना बरामद!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

अभी एक बड़ी खबर आ रही है कि पटना से, जहां पर करीब 30 किलो सोना मिला है. डीआरआई की टीम ने सोना बरामद किया गया है. सोना को मुंबई भेजा रहा था. कुरियर के माध्यम सोना को भेजा रहा था. लेकिन इसकी डीआरआई टीम को इसकी भनक लग गई. स्थानीय पुलिस की सहायता से कार्रवाई करते हुए सोना की खेप को बरामद किया गया. टीम इस बात का पता लगाने में जुट गयी है कि इसके पीछे कौन-कौन से लोग है.
इसके पहले भी पटना में सोना तस्करी के कई मामले सामने आते रहे हैं. कई दफा पटना जंक्शन से भी डीआरआई की टीम ने ट्रेनों में छापेमारी कर सोना बरामद किया था. पूरे मामले में कई तस्कर भी पकड़े गए थे.मिली जानकारी के अनुसार कुरियर कंपनी के द्वारा पटना से मुंबई भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान डीआरआई की टीम ने 30 किलो सोना बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें