बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बाईक सवार एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा गांव के पास की है । घायल युवक को निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 निवासी इरशाद आलम अपने एक साथी के साथ बाइक से पचंबा गांव से जा रहा था तभी बदमाशों ने पीछे से उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही जांच पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि कुछ घंटे पहले मटिहानी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने लगभग 5 से 6 राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गया। मेरे को सर मैं 13 सितंबर की शाम शूटआउट के बाद से पुलिस अलर्ट मोड में है इसके बावजूद पुलिस में का खौफ बदमाशों में नहीं दिख रहा है लगातार सड़कों पर बदमाश आए दिन गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। घायल का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा की गोली निकाल दी गई है और मनीष खतरे से बाहर है।
बाईट- घायल के परिजन
बाईट- डॉ राहुल कुमार इलाज कर रहे चिकित्सक




