बेगूसराय :- फायरिंग करते हुये थाना के सामने से निकल गये दो बाईक पर सवार 4 बदमाश!

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में 13 सितंबर के हुए शूटआउट गोलीकांड के बाद जहां पुलिस अलर्ट मूड में हैं इसके बावजूद मटिहानी थाना से 500 मीटर पहले दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने फायरिंग की घटना करते हुए थाना के सामने से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की लेकिन इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन सवाल यही है कि अर्लट मोर्ड में रहने के बावजूद थाना से पहले फायरिंग करते हुए बदमाश थाना के सामने से भागने में सफल रहा । घटना के बाद पुलिस सड़कों पर उतरी है और मटिहानी थाना के पास जांच अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर मटिहानी थाना पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में और बदमाशों की पहचान करने के बाद गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार खोरमपुर ढाला के तरफ से दो बाइक पर सवार चार बदमाश मटिहानी चौक और स्कूल के सामने कई राउंड फायरिंग की और थाना के सामने से भाग गया है हालांकि हालांकि पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने दावा किया है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है इस दौरान दो-तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनदहाड़े बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है लेकिन पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं दिख रहा है जिस वजह से दिनदहाड़े बदमाशों ने फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
बाईट- मनोहर सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य
बाईट- स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी

Join us on:

Leave a Comment