फिर गरजी बंदूक अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर की हत्या!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट!:-

भागलपुर बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में प्लॉटर अमरेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घायल अमरेंद्र को इलाज के लिए जब अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके घर पर अपराधी करकू यादव के द्वारा गोलीबारी की गई थी। जिसका खोखा भी उन्होंने रखा हुआ था और थाने से लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों तक कार्रवाई की को लेकर गुहार लगाई थी। वही बबरगंज पुलिस उस समय आरोपी करकू यादव को पकड़कर थाने तो जरूर लाई थी लेकिन कुछ ही देर में उसे बांड भरा कर छोड़ दिया गया था। वही न्यूज़ चैनलों ने भी उस समय खबर को प्रमुखता से दिखाया था। लेकिन उस समय भी पुलिस गहरी नींद में सोई हुई थी और आज बेखौफ अपराधियों ने अमरेंद्र सिंह की हत्या कर दी। वहीं मृतक के पुत्र का साफ कहना है कि पुलिस के पास गुहार लगाने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई। जिसके कारण आज उनके पिता की हत्या हुई है।

Join us on:

Leave a Comment