निकाय चुनाव को लेकर जहानाबाद में बढ़ी चुनावी सरगर्मी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर नगर पंचायत चुनावी सरगर्मी धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। वार्ड सदस्य लेकर नगर पंचायत मखदुमपुर के मुख्य पार्षद के प्रत्याशी के नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। इधर नामांकन के बाद पलेया गांव के रहने वाले रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा अपने समर्थकों के साथ लगातार चुनावी दौरा करने में जुटे हुए हैं। नगर पंचायत मखदुमपुर के उप मुख्य पार्षद रह चुके रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा का कहना है कि इस बार पलेया गांव के रहने वाले लोग मेरे किए गए विकास कार्यों को बहुत ही नजदीक से देख रहे हैं। पिछले करीब 15 वर्षों से मैं पलेया गांव से लेकर मखदुमपुर पूरे नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो का विकास किया हु।उन्होंने पलया गांव के रहने वाले मतदाताओं से अपील किया है कि इस बार भी मुझे सेवा करने का अगर मौका देते हैं तो मखदुमपुर नगर पंचायत का यह वार्ड मॉडल वार्ड होगा।

Join us on:

Leave a Comment