पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के निदेशानुसार आज उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिला स्तरीय तीन दिवसीय उद्योग मेला सह प्रदर्शनी का प्रारंभ जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC) जहानाबाद (बस स्टैण्ड के नजदीक) में किया गया। मेले का शुभारंभ उद्योग विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार एवं
उप विकास आयुक्त पारितोष कुमार के करकमलों से किया गया।
इस अवसर पर जिला उद्योग महाप्रबंधक महेंद्र यादव, जिला उद्योग विस्तार पदाधिकारी दिनेश कुमार साहनी समेत कई पदाधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे। पदाधिकारियों द्वारा उद्योग मेले सह प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण किया गया। जिले में उत्पादित वस्तुओं के 30 स्टॉल लगाये गये थे। मेले में हैंड होल्डिंग सपोर्ट के लिये कई कंपनियों ने भी स्टॉल लगाया था जहां लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही थीं। उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ऑनलाइन आवेदन एवं उद्यम रजिस्ट्रेशन भी किया गया। इस प्रदर्शनी में SIPB, PMEGP एवं “मुख्यमंत्री उद्यमी योजना” में सरकार द्वारा अनुदानित उत्पादन ईकाइयों के उत्पादों की बिक्री भी की गई।




