पंकज कुमार जहानाबाद।
बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में तावरतोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के द्वारा वकयादारो के खिलाफ भी लाइन काटने का अभियान निरंतर जारी है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिले के निजामउदीनपुर, मई, नौरू, मिल्की, बारा आदि गांव में मीटर जांच अभियान चलाया गया! जहां 11 लोगो को मीटर बाईपास एवं बिना वैध कनेक्शन लिए हुए, एवं बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
पकड़े गए लोगो में हरिद्वार प्रसाद पर 24573 कांति देवी पर 32142 अंजु देवी पर 18152 दिनेश चौधरी पर 52623 अशोक यादव पर 12400 संजय दास पर 7474 अशोक दास पर 8323 दास पर 9173 रंजीत कुमार पर 9173 दीपक चौधरी पर 9173 विकाश कुमार पर 7474 एवं पनालाल दास पर 7474 रू का आर्थिक दंड लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।
इस जांच अभियान मे कनीय विधुत अभियंता नवीन कुमार, अखिलेश कुमार शर्मा,आशीष कुमार सहित अन्य विधुतकर्मी शामिल थे!




