इंद्र पूजा मेले में देसी कट्टा लहराते दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

SHARE:


संजय कुमार की रिपोर्ट :-


इंद्र पुजा में देशी पिस्टल के बल पर हुडदंग मचा रहे है दो युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार गया. पुलिस ने देसी पिस्टल को भी जब्त किया है. दोनो गिरफ्तार युवक झंझारपुर नगर परिषद वार्ड 10 निवासी सुबोध झा के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार झा एवं वार्ड 5 निवासी नंद कुमार झा के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है. उक्त युवक
ललित कर्पूरी स्टेडियम में हो रहे इंद्र पूजा मेले से युवक के कमर से देसी कट्टा बरामद की गई. थाना के प्रशिक्षु पुअनि अरविंद कुमार के आवेदन पर आर्म्स एक्ट के तहत दोनों युवकों पर मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष रशिद परवेज ने बताया कि धराया दोनों युवक का पूर्व का भी कुछ आपराधिक इतिहास रहा है. मारपीट करने और शराब पीने के मामले में वह पूर्व में चिन्हित किए गए हैं. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है. आवेदन में पुअनि अरविंद कुमार ने बताया कि वह रात्रि गश्त पर एनएच 57 पर मौजूद थे. तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक पिस्टल के साथ इंद्र पूजा मेले में घूम रहे हैं
जहां भारी भीड़ है. किसी भी प्रकार के क्राइम करने की आशंका भी जताई गई थी. उक्त सूचना पर गस्ती पुलिस दल मेले परिसर में पहुंचकर चिन्हित युवक को पकड़ा. शिवम कुमार के कमर से उक्त देसी कट्टा बरामद हुआ. उसने पुलिस को बताया कि यह अवैध हथियार अंकित झा का है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान पुलिस को गोली बरामद नहीं हुई. दोनों धराए युवक शराब के नशे में थे अथवा नहीं इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है. मेले में जैसे ही सूचना मिली थी कि पिस्टल लेकर दो युवक घूम रहा है. मेले में अफरा-तफरी मच गई. पूजा समिति के लोग भी सक्रिय हो गए. लोगों को हालिया बेगूसराय के घटना की याद आने लगी. समय रहते पुलिस पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर दहशत को समाप्त किया.

Join us on:

Leave a Comment