प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में मंगलवार की शाम हुए शूटआउट के बाद राजनीतिक दल के लोगों का घायलों से मिलने का सिलसिला जारी है । आज भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिंहा बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंच घायलों से मुलाकात की। इस दौरान राकेश सिन्हा ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस तरह की घटना छपरा और नालंदा में होती तो तेजस्वी और नीतीश कुमार जाते लेकिन बेगूसराय के साथ दोहरा मापदंड सरकार अपना रही है। बिहार में अपराध बढ़ रहा है इसके लिए राजनीति अपराधी और कांटेक्ट के गठजोड़ की वजह से अपराध बढ़ रहा है। बेगूसराय का घटना 60 -70 के दशक में ले जाने वाली घटना है जहां पहले किसी की भी हत्या कर दी जाती थी वही हाल इस घटना ने पैदा कर दिया है। नीतीश कुमार को इस घटना पर जातीय रंग देने के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का यह बयान असंवैधानिक है। राजद के लोगों के द्वारा भाजपा के द्वारा इस घटना को करवाने के बयान पर कहा कि सरकार उनकी है अगर भाजपा के लोगों ने इस घटना को कराया है तो उसकी जांच कर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं।
बाईट- राकेश सिन्हा, राज्यसभा सांसद




