अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव ने आज खुद सड़को पर उतर अवैध तरीके से पेट शॉप्स द्वारा बिक्री के लिए कैद किये गए पक्षियों एवं कछुओं को आजाद करवाया,पटना में आज भी विभाग द्वारा लगातार चौथे दिन भी छापेमारी जारी है,इसी क्रम में तेज प्रताप ने कुर्जी,फुलवारी,अनीसाबाद,चितकोहड़ा सहित कई इलाकों में सघन अभियान चलाते हुए 2 हजार से भी अधिक अलग अलग प्रजातियों के पक्षियों को मुक्त करवाया।




