मुखिया कामरेड योगेंद्र बिंद की 19वां शहादत दिवस मनाया गया।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

भाकपा माले के जिला कार्यालय सचिव कामरेड श्याम पांडेय ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि माले नेता और मानदेय बीघा पंचायत के पूर्व मुखिया कामरेड योगेंद्र बिंद की 19 वां शहादत दिवस आज उनके पैतृक गांव इसेबिगहा में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देते हुए मनाया गया ।‌ शहादत दिवस के मौके पर किसान महासभा के राज्य सचिव कामरेड रामाधार सिंह, माले नेत्री कामरेड कुंती देवी ,प्रखंड कमेटी सदस्य कामरेड निरंजन सिंह, कामरेड शकुंतला देवी,कामरेड रामाधार बिंद, कामरेड संजीत कुमार,धनिकलाल मंडल समेत ग्रामीणों ने भाग लिया। शहादत दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि उन्होंने सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई में अपना प्राण न्योछावर किया है। समाज के कमजोर तबके के समग्र विकास और हक अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने में दिए गए बलिदान के रूप में पूरा इलाका हमेशा हमेशा याद रखेगा। आज जब मजदूरों, किसानों के हक अधिकार पर हमले हो रहे हैं । छात्र,नौजवान,बेरोजगार दर-दर भटक रहे हैं। महिलाएं उपेक्षित और वंचित हैं। ऐसे दौर में कामरेड योगेंद्र बिंद के संघर्षों को आगे बढ़ा कर समग्र विकास और अधिकार की लड़ाई को धारदार बनाने का संकल्प लेना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कामरेड योगेंद्र बिंद शोषण दमन के खिलाफ लड़ाई में हम हमेशा ही हमारे मार्गदर्शक बने रहेंगे।

Join us on:

Leave a Comment