संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका युवक का शव बरामद!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले के आरा में आज एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में उसके घर से बरामद हुआ। जो पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया गया ।मामला नगर थाना क्षेत्र के अहिर पुरवा मोहल्ले का है जहां पर 30 वर्षीय सत्येंद्र यादव कल रात अपनी पत्नी के साथ अहिर पुरवा स्थित अपने रुम में सोया हुआ था और आज सुबह बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुलने के बाद जब परिजनों ने खुद से दरवाजा खोला तो देखा कि सत्येंद्र यादव का शव पंखे पर फंदे से लटका पड़ा है। जबकि उसकी पत्नी उसी रुम में मौजूद थी। घटना की जानकारी परिजनों ने नगर थाना को दी जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया। हालांकि परिजनों ने पुलिस से छानबीन की मांग की है ।जबकि पुलिस ने इस पूरे मामले पर अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है। वही नगर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व मुफ्फसिल थाना के सनदिया गाँव मे हुई थी।हालांकि घटना के कारणों का पता नही चल पा रहा है। 
बाईट/-परिजन(मृतक)

Join us on:

Leave a Comment