मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर आचार्य किशोर कुणाल का हाल चाल जाना!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मुख्यमंत्री ने जयप्रभा मेदांता अस्पताल जाकर महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव श्री किशोर कुणाल का कुशलक्षेम पूछा

पटना, 12 सितम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव श्री किशोर कुणाल का कुशलक्षेम जानने जयप्रभा मेदांता अस्पताल, पटना पहुँचे। जयप्रभा मेदांता अस्पताल के आई०सी०यू० यूनिट पहुँचकर मुख्यमंत्री ने श्री किशोर कुणाल से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों से इलाज के बारे में भी अद्यतन जानकारी ली।

इस दौरान भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत जयप्रभा मेदांता अस्पताल के वरीय चिकित्सक उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment