रिपोर्ट -अनमोल कुमार!
भारत जोड़ने का काम कोई कर रहा है तो वे हैं सिर्फ नरेंद्र मोदी
सीएम नीतीश को बताया बरसाती मेंढक, कहा- टर्र टर्र करने दें
उन्नाव: भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि इन लोगों को चुल्लूभर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए। जिनके बाप- दादाओं ने भारत को तोड़ा और उसके टुकड़े करा दिए, वो आज भारत जोड़ो की बात किस मुंह से कर रहे हैं। उन्हें तो शर्म आनी चाहिए। भारत जोड़ने का काम कोई कर रहा है तो वह केवल नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बरसाती मेढ़क करार दिया।
सांसद साक्षी महाराज शनिवार को अपनी एक दिन की यात्रा पर उन्नाव पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम 2024 के चुनाव में यूपी की सभी सीटें जीतने जा रहे हैं। सभी सीट भाजपा की झोली में जाएंगी।
नीतीश पर निशाना, चुनाव आ रहा है तो बरसाती मेंढकों को टर्र टर्र कर लेने दें
साक्षी महाराज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बरसात जब आती है तो बरसाती मेढक टर्र टर्र करने लगते हैं। ऐसे ही 2024 का लोकसभा चुनाव आ रहा है तो बरसाती मेंढकों को टर्र टर्र कर लेने दीजिए।
मदरसों का सर्वे सही
साक्षी महाराज ने मदरसों के सर्वे को लेकर ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम योगी का यह निर्णय सही है। उनका मैं धन्यवाद करूंगा। मैं पहले भी कहता आ रहा हूं कि मदरसे आतंकियों के अड्डे हैं, लेकिन मेरे बयान को उस समय विवादित कहा गया था, जबकि उसकी जांच सही तरीके से होना चाहिए ।




