मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर में धारा 144 लागु!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

मोकामा, बाढ़ और बख्तियारपुर में धारा 144 लागु कर दी गई है, इसके बाद 4 लोग से अधिक एक साथ नहीं घूम सकेंगे, और यदि 4 लोग से अधिक एकसाथ घूमते देखे गये तो इसे क़ानून का उल्लंघन मानते हुये स्थापित विधिकीय कारवाई की जायेगी!
ये निषेधाज्ञा निकाया चुनाव के मद्देनजर लगाया गया है, बाढ़ अनुमंडल के तीनों नगर परिषद क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी पहले से लागु है!
सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, माइक से प्रचार के लिये परमिशन लेना होगा, वोटर लिस्ट निर्वाचन शाखा से लिया जा सकेगा!
वहीं नामांकन के लिये NR कटवाया जा रहा है, उक्त बातें एसडीएम कुंदन कुमार ने कही तो सहायक पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह ने कहा की सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है!
सभी थानो को एलर्ट किया गया है और गश्ती बढ़ाने के साथ ही सघन वाहन चेकिंग के भी आदेश दे दिये गये हैँ!

Join us on:

Leave a Comment